यमुनानगर में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने के दौरान नारेबाजी करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।
हरियाणा के यमुनानगर में सार्वजनिक स्थानों पर ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगाने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने कन्हैया साहब स्थित ताऊ देवीलाल कॉम्प्लेक्स पर लगाए गए पोस्टरों को उतार दिया। सभी आप कार्यकर्ताओं को सिटी थाना में ले जाया गया है।
यमुनानगर में आप कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों को उतारती पुलिस।
सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने का कार्यक्रम
आम आदमी पार्टी नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर वह ये पोस्टर लगाने पहुंचे थे। सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी द्वारा कार्यक्रम रखा हुआ था। यहां पर DSP प्रमोद कुमार, DSP कवलजीत सिंह, थाना फरकपुर SHO शीलावंती समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मचारियों ने उनके द्वारा लगाए गए पुरुषों को हटा दिया है।

यमुनानगर में सार्वजनिक स्थानों पर मोदी हटाओ के पोस्टर लगाती आप नेत्री चित्रा सरवारा।
चित्रा बोलीं- PM को पोस्टर लगाने से डर लग रहा
आज लोकतंत्र की भाजपा सरकार में हत्या हो रही है। देश के प्रधानमंत्री को मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर से इतना क्यों डर लग रहा है। आज सत्ता हाथों से छीनने का खतरा उन्हें महसूस हो रहा है। यमुनानगर के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से पोस्ट लगाने का अभियान चल रहा था। इससे आम आदमी की आजादी छीनी गई है। भाजपा सरकार की तानाशाही साफ नजर आ रही है।