मिल में मिला युवक का शव: रिजाई में लिपटा था; बदबू आने पर जब बेडरूम चेक किया तो चला पता

 

 

हरियाणा के फतेहाबाद में टोहाना के जमालपुर रोड पर एक राइस मिल में युवक का शव रजाई में लिपटा हुआ मिला। शव मिल के ऑफिस में बने बेडरूम के अंदर था। सूचना पाकर डीएसपी शाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।

रक्षा बंधन पर डाक कर्मियों की छुट्टी रद: भाईयों की कलाई तक पहुंचेगी बहनों की अमानत, 427 कर्मी पहुंचाएंगे राखियां

जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पहले ही एक अशोक नामक शख्स मिल में काम करने आया था और 2 दिन पहले ही उसका एक रिश्तेदार युवक भी यहां आया था। सोमवार को मिल के मालिक का बेटा और पत्नी जब मिल में पहुंचे थे उन्हें यहां पर दुर्गंध महसूस हुई।

उन्होंने पड़ताल की तो मिल के ऑफिस में बने बेडरूम में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। वहीं अशोक भी मिल से गायब है, जिसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। शव किसका है या अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
BJP की हरियाणा पंचायत चुनाव की तैयारी: कंवर पाल गुर्जर संभालेंगे प्रदेश स्तर की कमान; 22 जिलों में नियुक्त किए जिला प्रभारी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *