सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने एक महिला के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खातला निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि 24 जून को सफीदों के सिविल अस्पताल में भरी पंचायत में उसके ही गांव के अमन, खुशी और दीपू ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। सुमन ने यह भी बताया कि यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में कई लोगों के सामने हुई, जिससे उसे मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












