मणिपुर के इम्फाल ईस्ट में फिर हिंसा: गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल; बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

 

13 फरवरी को इम्फाल ईस्ट इलाके में गोलीबारी हुई। यह वीडियो उसी समय का है।

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट के खामेनलोक और पुखाओ संतीपुर इलाके में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच फिर हिंसा भड़क उठी। मंगलवार (13 फरवरी) को हुई गोलीबारी में 1 शख्स की मौत और 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इलाके में गोलीबारी लगातार हो रही है, इस कारण मरने वालो की संख्या और भी बढ़ सकती है।

कालेज में स्वर उत्सव का हुआ समापन प्रतिभागियों ने दी सोलो गायन, सोलो नृत्य व पॉप डांस की शानदार प्रस्तुतियां

घटना में मरने वाले शख्स की पहचान 25 साल के सागोलसेम लोया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल हुए लोगों में से एक को पैर में और एक को कंधे में गोली लगी है। सभी अब खतरे से बाहर हैं। घायल हुए लोग मैतई समुदाय के हैं या कुकी के यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

दरअलसल, इम्फाल ईस्ट के खामेनलोक में जहां यह घटना हुई वह मैतई बहुल इलाका है। इसके पास ही कांगपोकपी इलाका है, जो कुकी बहुल इलाका है। दोनों गुटों के बीच पहले भी हिंसा हुई है।

यह इम्फाल ईस्ट जिले का राज मेडिसिटी अस्पताल है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

यह इम्फाल ईस्ट जिले का राज मेडिसिटी अस्पताल है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

हाल ही में मणिपुर में सुरक्षाबलों पर हुआ था हमला
मणिपुर के थौबल जिले में उपद्रवियों ने 17 जनवरी को पुलिस हेडक्वार्टर पर हमला किया था। उपद्रवी भीड़ की तरफ से की गई फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार भीड़ ने पहले हेडक्वार्टर में दाखिल होने की कोशिश की थी। जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, तो भीड़ के बीच से कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी।

इस हमले में घायल जवानों की पहचान कॉन्स्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी के तौर पर हुई थी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थौबल में कर्फ्यू लगा दिया था। हालांकि स्वास्थ्य, मीडिया सहित जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और कोर्ट के कामकाज में शामिल लोगों समेत हवाई अड्डों पर जाने वाले यात्रियों को कर्फ्यू के दायरे से छूट दी गई थी।

 

खबरें और भी हैं…

.
धूमधाम से संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक समारोह

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *