भाजपा महिला मोर्चा ने श्री अन्न अपनाने का अभियान चलाया

एस• के• मित्तल 
सफीदों,      भाजपा महिला मोर्चा ने श्री अन्न अर्थात मोटा अनाज अपनाने का अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने नगर के शिव मंदिर के अलावा अनेक स्थानों पर महिलाओं को मोटा अनाज खाने के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान में मोटे अनाज से बने व्यंजन भी परोसे गए। अपने संबोधन में कविता शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय श्रीअन्न वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परंपरागत अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, जौ, मक्का आदि खाने की आदत न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, बल्कि यह हमारे किसानों को भी समृद्ध बनाने में सहायक होगी।
इन अनाजों की खेती हमारे देश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार सुगम होती है। अगर हम श्री अन्न अपनायेंगे तो हमारा देश भी समृद्ध बनेगा। जी 20 सम्मेलन में भी हमारे देश में आने वाले मेहमानों का श्री अन्न से बनाए हुए व्यंजनों से अतिथि सत्कार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *