भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उड़ान ग्रुप को किया सम्मानित

147
Advertisement

 

एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए गए पोषण अभियान के तहत उड़ान ग्रुप की महिला विंग को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सरोज भाटिया, मंडल अध्यक्ष रामरती वर्मा व भाजपा नेत्री गीता बिटानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सिनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हैड कांस्टेबल की बेटी ने जीता रजत पदक

भाजपा नेत्रियों ने उड़ान ग्रुप की महिला विंग की अध्यक्षा ज्योति थनई व अन्य सदस्याओं को शॉल औढ़ाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि भाजपा महिला विंग की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा महिला पोषण अभियान मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों व समाजिक संस्थाएं चला रहीं महिलाओं को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा हैं।

KGF Chapter 2 Box Office: ‘केजीएफ 2’ ने सोमवार को छीन लिया ‘बाहुबली 2’ का यह रिकॉर्ड, 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली सबसे तेज फिल्म

उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था उड़ान ग्रुप सफीदों क्षेत्र में महिला को आत्म्मनिर्भर बनाने और उनके उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। यह ग्रुप महिलाओं को कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर एवं रसोई के कार्य सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। संस्था के बेहतरीन कार्य को देखते उसे भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सम्मानित किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदैव संस्था व महिलाओं की सहायता के लिए हरदम साथ खड़ी है। इस मौके पर ज्योति थनई, अनुपम धनवारियां, दीपिका बजाज, सीमा रोहिल्ला, संजना, कोमल, आरती, मुस्कान, काजल, मंजू, सोनिया, अंजू, खुशी, ज्योति, पूजा, नीतू, रेणु, मनीषा, कर्मजीत व सुदेश मौजूद थीं।

Advertisement