भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

187
Advertisement
एस• के• मित्तल 
सफीदों,       नगर की लैय्या धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी सफीदों मंडल की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में  जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर, हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल एडवोकेट, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, मंडल पालक अमरपाल राणा, मंडल प्रभारी सिया राम गोयल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। बैठक में अंबाला लोकसभा से सांसद रहे रतन लाल कटारिया के निधन पर दो मिनट का मौन धारण करके शोक व्यक्त किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर ने मंडल में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और पन्ना प्रमुख को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। मंडल पालक अमरपाल राणा ने सभी कार्यकर्ताओं को अगामी कार्यक्रम को लेकर मार्गदर्शन किया और मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर उनकी उपलबधि के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।
मंडल प्रभारी सियाराम गोयल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया की भाजपा के कार्यकर्ता व नेता केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर सरकार की नीतियां व उपलब्धियों को बताने के लिए घर-घर जाकर अभियान शुरू करेंगे।
Advertisement