बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका, 4 घायल: विस्फोट की वजह साफ नहीं; भाजपा सांसद बोले- विस्फोट रहस्यमयी

 

विस्फोट के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर को अचानक विस्‍फोट होने से 4 लोग घायल हो गए। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई है। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर इलाके में दोपहर करीब 1 बजे हुआ।

अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’: रिलायंस ने जामनगर में बनाया जंगल, यहां है दुनिया का सबसे बड़ा पशु पुनर्वास केंद्र

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है, जिससे प्रॉपर्टी को काफी नुकसान हुआ है। घायल होने वालों में 3 कैफे कर्मचारी और 1 ग्राहक शामिल है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि विस्‍फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन के एक अफसर ने कहा कि उन्हें कैफे में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली है। फिलहाल वो मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है।

रामेश्‍वरम कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है।

रामेश्‍वरम कैफे की रसोई में यह विस्फोट हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

कैफे में बैठे कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

कैफे में बैठे कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

 

हिमाचल सरकार का बागी कांग्रेसी MLA पर एक्शन: रवि ठाकुर के घर जाने वाली सड़क बंद; विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही वन विभाग की कार्रवाई – Manali News

पुलिस ने कैफे के पास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

पुलिस ने कैफे के पास बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

फिलहाल पुलिस विस्फोट होने के कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस विस्फोट होने के कारणों की जांच कर रही है।

भाजपा सांसद ने विस्फोट को रहस्यमयी बताया
बेंगलुरु सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रामेश्वरम कैफे में रहस्यमयी विस्फोट के बारे में सुनकर चिंतित हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

हिमाचल सरकार का बागी कांग्रेसी MLA पर एक्शन: रवि ठाकुर के घर जाने वाली सड़क बंद; विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही वन विभाग की कार्रवाई – Manali News

बेंगलुरु में काफी फेमस है रामेश्वरम कैफे
रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु में अपने डोसा के लिए काफी फेमस है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक काफी भीड़ रहती है।

ये खबरें भी पढ़ें ….
MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 11 की मौत, कई लापता; फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। कई लोग लापता बताए गए। मौके पर मौजूद NDRF ने मलबे में दबे लोगों को निकाला। टीम जब जेसीबी से मलबा हटा रही थी इस दौरान एक और धमाका हो गया।जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 204 घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें 51 गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम रेफर किया गया।

 

इवेंट कैलेंडर: IPL के आगाज से लेकर होली के रंगों तक; महाशिवरात्रि से लेकर रमजान की शुरुआत तक, जानिए मार्च में आपके काम की तारीखें

केरल में पटाखा गोदाम में ब्लास्ट, 1 मौत, 16 घायल: कई किलोमीटर दूर तक महसूस हुए धमाके के झटके

केरल के त्रिपुनिथुरा में एक अवैध पटाखा गोदाम में 12 फरवरी को ब्लास्ट हुआ। इसमें 1 की मौत और 16 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि यह घमाका इतना जोरदार था कि आसपास के 25 घर और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं।

 

खबरें और भी हैं…

.
सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 2 संगठनों पर बैन लगाया: तीन महीने में 4 ग्रुप्स प्रतिबंधित हुए, देश विरोधी गतिविधियों के चलते एक्शन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *