प्राकृतिक खेती में पहला नंबर लेने का संकल्प लिया

99
Advertisement
एस• के • मित्तल   
सफीदों,      बुधवार को सफीदों उपमंडल के पिल्लूखेड़ा कस्बे में जैविक खेती से जुड़े किसानों की एक विशेष बैठक इफको परिसर में हुई। जिसमें बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे खण्ड कृषि अधिकारी डॉ.  सुभाष चंद्र के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती में इस इलाके को प्रदेश में पहले स्थान पर ले जाने का संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि वे प्राकृतिक खेती की जोत भी बढ़ाएंगे और वैरायटी भी। बता दें कि डॉक्टर सुभाष चंद्र ने एक दशक पूर्व इस इलाके में जैविक खेती की शुरुआत किसानों से करवाई जहां आज एक सौ से अधिक किसान जैविक खेती में लगे हैं। इनमें कई किसानों के उत्पाद देश के दूरदराज के इलाकों में पहुंच रहे हैं।
आज की बैठक में बताया गया कि खण्ड कृषि अधिकारी को 30 जून को सेवानिवृत्त होना है। किसानों ने उन पर दबाव बनाया कि वह खेती करने वाले किसानों का बड़ा संगठन खड़ा करें और सरकार से तालमेल करके प्राकृतिक खेती का और विस्तार करते हुए प्रदेश में सर्वोच्च स्थान बनाएं। बता दें कि इनमें कई किसानों का गुड़, शक्कर, खांड, काला गेहूं, ऑर्गेनिक चावल, काला चावल, बंसी गोल्ड गेहूं व देसी गाय का घी जैसे उत्पादों की मांग चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, उदयपुर आदि शहरों तक भी है। इस बैठक मे प्रमुख रूप से प्रगतिशील महिला किसान संतोष, पिल्लूखेड़ा जैविक उत्पादक समूह के प्रधान डाक्टर विजय लोहान, राजेश जामनी, ईश्वर ढाठरथ, बलिंद्र रिटोली, धर्मबीर बुढ़ाखेड़ा, सत्यवान खरक, मनजीत, अमरजीत व डिम्पल शामिल थे।
Advertisement