पानीपत में रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी: ATM बूथ पर मदद के बहाने लिया था डेबिट कार्ड; खाते से निकाले 1.42 लाख

102
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के रहने वाले बागवानी से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर धोखाधड़ी की गई है। दरअसल, पीड़ित के साथ ATM बूथ पर मदद के बहाने एक युवक ने कार्ड बदल लिया और फिर दो दिन में खाते से 1.42 लाख रुपए निकाल लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ठग पर केस दर्ज कर लिया है।

दो दिन बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं: 3 साल पहले अमेरिका से डिर्पोट होकर आया आरोपी भूपेन्द्र, रविवार शाम 6 बजे हुआ अंतिम संस्कार

बेलेंस चेक करने के बहाने लिया था कार्ड
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में दरियाव सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से गांव खंदरोई, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत का रहने वाला है। हाल में वह समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में रहता है। 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे वह जीटी रोड समालखा स्थित PNB ATM बूथ में गया था।

वहां उसने रुपए निकालने थे। उसने अपने खाते से पहली ट्राजेक्शन में 6 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह बैलेंस चेक करने लगा। इसी दौरान बूथ में उसके साथ खडे़ अनजान युवक ने कहा कि वह बैलेंस चेक कर देगा। उसने डेबिट कार्ड हाथ से लिया और मशीन में डाल कर बोला कि इसमें बैलेंस प्रिंट वाला पेपर नहीं है।

फिलिप्स 4000 नौकरियों में कटौती करेगा क्योंकि कंपनी कई चुनौतियों का सामना कर रही है: सीईओ

बातों ही बातों में युवक ने डेबिट कार्ड बदल लिया। 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर की सुबह तक उसके खाते से कुल 1 लाख 42 हजार रुपए निकाल लिए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब आज सुबह उसके मोबाइल फोन पर रुपए डेबिट होने का मैसेज आया।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Advertisement