पंचकूला में महिला से सोने की चेन-कड़े ठगे: 3 युवकों ने पुलिसवाला बनकर महिला को दिखाया 2 हजार रुपए जुर्माने का डर

65
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के पंचकूला में 3 युवकों ने पुलिस वाला बनकर एक महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन और सोने के कड़े ठग लिए। सेक्टर 14 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। युवकों ने महिला को रोककर डराया था कि इतना सोना पहन कर बाहर जाने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना है।

जस की हत्यारोपी अंजली ने दिया बेटी में को जन्म: 3 दिन अस्पताल में रखने के बाद दोबारा भेजा जेल, डॉक्टरों की निगरानी में जच्चा बच्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र देवी ने बताया कि वी सेक्टर 14 में रहती है। वे सुबह करीब 11:30 सेक्टर 14 स्थित चैरिटेबल हॉस्पिटल में गई थी। इसके बाद वे अपने घर वापस जाने लगी तो रास्ते में दो व्यक्ति खड़े दिखाई दी। उन्हें अपने मुंह से ढके हुए थे । जब थोड़ा आगे निकली तो पीछे से मोटर साइकिल पर सवार एक अनजान व्यक्ति आया उसने महिलाओं कहा कि आंटी आपको सुनाई नहीं दे रहा है। पीछे खड़े पुलिस वाले आपको बुला रहे हैं।

जब महिला ने पूछा कि क्या काम है तो आरोपी बोला कि आप खुद पूछ लो इस पर महिला रुक गई। इतने में तीनों लड़के महिला के पास आ गए और आकर कहने लगे आपको पता नहीं है कल लीलावती को चाकू मारा है और आज आप इतना सोना पहन कर घूम रहे हो। आपके ऊपर 2000 रुपए का फाइन लगेगा। इसके बाद उनके कहने पर महिला ने गले में डाली हुई सोने की चेन और दो सोने के कड़े उतार कर पॉलीथिन में डाल दिए।

इसके बाद उन्होंने पॉलीथिन बांधने के बहाने महिला के हाथ से पॉलीथिन ले ली। तीनों अरोपी मोटर साइकिल से चले गए और महिला को दूसरी पॉलीथिन दे गए। जब महिला घर पहुंची उन्होंने जाकर चेक किया तो सोने की ज्वेलरी गायब थी तथा पॉलीथिन में नकली ज्वेलरी थी। इसके बाद उन्हें इस मामले की जानकारी घर वालों को दी। जिसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

 

खबरें और भी हैं…

.
भारत के बाद, Google ने अफ्रीका में अवैध ऋण ऐप पर कार्रवाई शुरू की

.

Advertisement