नीतीश कुमार का निर्णय लोकतंत्र के लिए सही नहीं: अरविंद केजरीवाल बोले- NDA को बिहार में नुकसान होगा, I.N.D.I.A को फायदा मिलेगा

 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ने NDA की सरकार बनाकर गलत किया है। सोमवार (29) जनवरी को केजरीवाल ने कहा कि नीतीश का यह निर्णय लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। NDA को बिहार में फायदे की जगह नुकसान होगा। I.N.D.I.A को फायदा मिलेगा।

दिल्ली में चाकू की नोक पर नाबालिग का शोषण: दोस्तों ने जूते चटवाए, फिर मुंह में प्राइवेट पार्ट डाला; इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार (30 जनवरी) का दिन I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए पहली जीत का मैसेज लेकर आ सकता है। क्योंकि, यहां पर AAP-कांग्रेस का गठबंधन चुनाव जीत सकता है।

दरअसल, पिछले हफ्ते पंजाब और हरियाणा HC ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव स्थगित करने के प्रशासन के फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और मनमाना बताते हुए रद्द करते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव 30 जनवरी को कराने का निर्देश दिया था।

गठबंधन के तहत AAP मेयर सीट के लिए चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने AAP के 7 विधायकों से संपर्क किया था, लेकिन सभी ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने AAP के 7 विधायकों से संपर्क किया था, लेकिन सभी ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया है।

केजरीवाल ने लगाया है भाजपा पर दिल्ली सरकार गिराने का आरोप
रविवार (28 जनवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली की आप सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा था कि भाजपा के एक नेता ने पिछले दिनों दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे।

केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने 7 आप विधायकों को कहा है कि 21 MLAs से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

भारतीय युद्धपोत ने ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया: क्रू समेत 17 लोगों को सुरक्षित निकाला; 3 महीने में हाईजैक का चौथा मामला

केजरीवाल ने ये भी कहा कि भाजपा का दावा है कि उन्होंने हमारे 21 विधायकों से बात की है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 7 विधायकों से बात की है और सभी 7 विधायकों ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया। केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा नेता की इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल है कांग्रेस और AAP
AAP और कांग्रेस I.N.D.I.A का हिस्सा है। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में बदलाव रैली की थी। उन्होंने कहा था कि अभी लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं। हम इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग करके चुनाव लड़ेंगे।

हम (AAP) हरियाणा विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अक्टूबर में चुनाव हैं, इन 90 सीटों पर आप के उम्मीदवारों को जिताना है। दिल्ली सुधर रही है, पंजाब सुधर रहा है, ऐसे में हरियाणा वालों की जिम्मेदारी है कि हरियाणा के बेटे को जिताएं। इससे पहले पंजाब में आप I.N.D.I.A गठबंधन के बगैर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

28 जनवरी को बिहार में बनी NDA की सरकार, नीतीश 9वीं बार बने CM
नीतीश कुमार ने 28 जनवरी की शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.खास बातचीत /हरियाणवीं लोक गायक महावीर गुड्डू पदमश्री के लिए हुए चयनित पदम श्री मिलना मेरे लिए भगवान के प्रसाद व गंगा स्न्नान के समान: महावीर गुड्डू

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *