झज्जर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका: PM-CM पर दिए अमर्यादित बयान से गुस्साए भाजपाई; बोले- माफी मांगे हाईकमान

36
App Install Banner
Advertisement

 

झज्जर के गांव मातन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंकते भाजपाई।

हरियाणा के झज्जर में भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उदयभान द्वारा पीएम मोदी और सीएम खट्‌टर पर दिए विवादित बयान को लेकर मांफी मांगने की मांग की।

गांव सिंघपुरा में हुआ नि:शुल्क सिलाई सेंटर का उद्घाटन रक्तदान शिविर में 97 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के विवादित बयान खफा भाजपाई जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान के नेृतत्व में गांव मातन में इकट्‌ठे हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंकते हुए अपना विरोध प्रकट किया।

उदयभान ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघी
जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ जिस तरह से अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि उदयभान के बयान ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जल्द इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

 

खबरें और भी हैं…

.
सफीदों हलके को बुलंदियों पर पहुंचाना ही मेरी लक्ष्य: बचन सिंह आर्य राजीव कालोनी में किया सभा को संबोधित

.

Advertisement