जवानों की दिवाली: भारी बर्फबारी के बीच 10 हजार फीट की ऊंचाई पर गश्त कर रही भारतीय सेना; देशवासियों को दी बधाई

26
जवानों की दिवाली: भारी बर्फबारी के बीच 10 हजार फीट की ऊंचाई पर गश्त कर रही भारतीय सेना; देशवासियों को दी बधाई
Advertisement

 

पूरा देश भले ही दिवाली महोत्सव के जश्न में डूबा हो लेकिन भारतीय सेना हमेशा ऑन ड्यूटी रहती है। ये नजारे हैं जम्मू कश्मीर के पुंछ से जो 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। भारतीय सेना के जवान चौबीसों घंटे देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। ऐसी जगह जहां दूर-दूर तक चारों तरफ सिर्फ बर्फ का पहरा है, जहां नजरें दौड़ाने पर सिवाए बर्फ और पहाड़ों के और कुछ भी नहीं है। ऐसी बर्फबारी के बीच हमारे भारतीय सेना के जवान गश्त लगा रहे हैं। इस रूह कंपा देने वाली भीषण ठण्ड के बीच भी देश की सुरक्षा में तैनात ये जवान पूरी तरह से गर्व और अदम्य साहस से भरे हुए हैं। सेना के जवान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की चौकियों के सामने गश्त कर दिवाली पर देश की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। भारतीय सेना ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आखिरी पोस्ट से सभी भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं भेजीं।

.कारोबारी की पत्नी की हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर: मथुरा में हथौड़े से सिर पर 12 वार किए, पति को मरा समझकर छोड़ गए थे; 22 लाख कैश बरामद

.

Advertisement