गुजरात के मेहसाणा में शोभायात्रा पर पथराव, 5 घायल: राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा से पहले जुलूस निकाल रहे थे; पुलिस ने आंसूगैस छोड़ी, 15 हिरासत में

 

शोभायात्रा पर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें महिलाएं भी पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। इसे लेकर देशभर के राम भक्त काफी उत्साहित हैं। गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया।

कोलकाता में आज ममता बनर्जी निकालेंगी सद्भावना रैली: सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे, ममता बोलीं- इसका किसी प्रोग्राम से कोई लेना-देना नहीं है

भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

IG वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शाम 4 बजे शोभायात्रा बेलिम इलाके से निकल रही थी। तलाशी के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पथराव में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

पथराव में घायल व्यक्ति से मिलने विधायक अस्पताल पहुंचे।

पथराव में घायल व्यक्ति से मिलने विधायक अस्पताल पहुंचे।

खेरालू के बेलिम इलाके में बनी मस्जिद से हुआ हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलिम इलाके में बनी मस्जिद के पास पथराव किया गया है। इसका वीडियो शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ महिलाएं भी पत्थर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दिन 6: अयोध्या 2000 क्विंटल फूलों से सज रही; यूपी के व्यक्ति ने रामलला के लिए 6 फीट की खड़ाऊ बनाई

अयोध्या में 22 जनवरी को है प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे सुबह 10.30 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे, यहां 3 घंटे रुकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले PM राम मंदिर परिसर में लगी जटायु की प्रतिमा का इनॉगरेशन करके पूजा करेंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.हर में निकाली शोभायात्रा, जय श्रीराम के नाराें से गुंजा सफीदों अग्रवाल धर्मशाला के मंदिर में चलाया सफाई अभियानश

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *