खड़गे बोले- मोदी भगवान के जैसे दर्शन देते हैं: राम मंदिर और बीच पर जाकर फोटो सेशन कराते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जाते

 

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने बताया- 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा- मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं…वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों। लेकिन ये महान शख्स मणिपुर क्यों नहीं जाता?

सरकार ने दवा कंपनियों के लिए नए मैन्युफैक्चरिंग स्टैंडर्ड बनाए: इस साल से लागू करने होंगे; भारतीय दवाओं से विदेश में हुई मौतों के बाद लिया फैसला

खड़गे 14 जनवरी से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हो रही यह यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। हमें सभी के समर्थन की जरूरत है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- यह यात्रा जन जागृति के लिए है। इस यात्रा के माध्यम से हम गरीबों और समाज के विभिन्न लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के सभी नेता इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। मैं चाहूंगा कि I.N.D.I.A के नेता भी इस यात्रा से जुड़े और सफल बनाए। उन्होंने इस यात्रा का लोगो और टैग लाइन जारी किया।

3 और 4 जनवरी को लक्षद्वीप में थे PM, दो तस्वीरें…

प्रधानमंत्री 3 और 4 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने समुद्र के किनारे मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। यहां के शांत वातावरण ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए यहां किस तरह का अवसर बन सकता है।

प्रधानमंत्री 3 और 4 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। उन्होंने समुद्र के किनारे मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। यहां के शांत वातावरण ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए यहां किस तरह का अवसर बन सकता है।

PM ने एक अन्य पोस्ट में लिखा- जो लोग अपने अंदर के साहस को अपनाना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया। यह कितना उत्साहवर्धक अनुभव था।

PM ने एक अन्य पोस्ट में लिखा- जो लोग अपने अंदर के साहस को अपनाना चाहते हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। अपने प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग का भी प्रयास किया। यह कितना उत्साहवर्धक अनुभव था।

खड़गे बोले- सरकार हमें संसद में नहीं बोलने देती
खड़गे ने बीते दिनों संसद में हुई कार्यवाही को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसलिए हम देश के मुद्दों को उठाने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं।

14 राज्यों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।

यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। बस यात्रा से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।

145 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

 

खबरें और भी हैं…

.
मंत्री को बर्खास्त करने मुख्यमंत्री की सिफारिश जरूरी: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, जिसमें तमिलनाडु के मंत्री को हटाने की मांग की गई थी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *