कैथल की दरगाह में चोरी: नोटों की माला और 10 हजार रुपये की नकदी चुराई, CCTV में कैद चोर

79
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के कैथल में ढांड रोड स्थित एक दरगाह से चोरों ने नोटों की माला व 10 हजार रुपए की नकदी चुराई है। चोरी की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 2 युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं। यह घटना 5 दिन पहले 5 दिसंबर की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इन युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

व्यक्ति लापता: यमुनानगर कोर्ट जाने के लिए घर से निकला व्यक्ति लापता, पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
सि‌विल लाइन थाना में दी गई शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि वह कैथल में ढांड रोड स्थित हैदर शेख दरगाह में सेवादार है। 5 दिसंबर को वह दरगाह पर ही मौजूद था। दोपहर करीब 2 बजे 2 युवक बाइक पर आते हैं। पहले वह दरगाह में माथा टेकते हैं। इसके बाद वह देखते हैं कि दरगाह के अंदर रुपए के नोटों की माला रखी होती और करीब 10 हजार रुपए की नकदी भी रखी गई थी। वे उसे चुरा लेते हैं।

उसने बताया कि इस घटना के समय वह दरगाह में नहीं थे। बाद वह दरगाह में आए तो उन्होंने देखा कि दरगाह में नोटों की माला और नकदी नहीं है। बाद में वे CCTV देखते तो उसमे 2 अज्ञात युवकों में से 1 युवक ने दरगाह के रुपए व माला उठाई। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजफूल ने बताया कि इस मामले में 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
Samsung Galaxy M04 लॉन्ग-टर्म सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ

.

Advertisement