केरल CM बोले- भाजपा-कांग्रेस कर सकते हैं गठबंधन: बीजेपी बांहें फैलाए खड़ी, वे किसी को भी स्वीकार करने के लिए तैयार

2
केरल CM बोले- भाजपा-कांग्रेस कर सकते हैं गठबंधन:  बीजेपी बांहें फैलाए खड़ी, वे किसी को भी स्वीकार करने के लिए तैयार
Advertisement

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- राज्य में अगर भाजपा जीतती है, तो उनकी सरकार तो बनेगी। अगर कांग्रेस जीतती है, तो कल वे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

जीएन साईबाबा बोले- पढ़ाए बिना नहीं रह सकता: मुझे मेरी नौकरी वापस चाहिए; नक्सलियों से संबंध मामले में 7 साल जेल में रहे

 

विजयन ने शनिवार को त्रिवेन्द्रम जिला एलडीएफ चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। CM ने कहा- बीजेपी बांहें फैलाए खड़ी है। वे किसी को भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। वे अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त धन और पद दे रहे हैं।

विजयन बोले- कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के साथ
इससे पहले 7 मार्च को, पिनाराई विजयन ने अपने नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और पूछा कि कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री अब किस तरफ हैं।

विजयन ने कहा- कुछ लोग भ्रमित हैं। कांग्रेस और दूसरे समूह में क्या अंतर है? क्या कोई अंतर है? कांग्रेस नेता अब कहां खड़े हैं? कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री अब किस तरफ हैं? वे भाजपा नेतृत्व के साथ हैं।

अशोक चव्हाण, अमरेंद्र सिंह, दिगंबर कामत, एसएम कृष्णा, विजय बहुगुणा, किरण कुमार रेड्डी, एनडी तिवारी, जगदंबिका पाल, पेमा खांडू, नारायण राणे और गिरधर गमांग। ये 11 नाम हैं। और न जाने कितने चले जाएंगे, इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता।

ओडिशा में भाजपा-BJD के बीच गठबंधन पर सस्पेंस: ओडिशा CM का वीडियो सामने आया, पटनायक बोले- अफवाहें राजनीति का सबसे खराब हिस्सा

कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, केरल के वायनाड से राहुल लड़ेंगे
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी की थी। जिसमें 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया था। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।

केरल की 20 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में केरल की 20 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राहुल गांधी को वायनाड और तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि थरूर को चौथी बार टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल अलपुझा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 16 नामों में से 14 नामों को इस बार भी रिपीट किया है। वहीं, दो अलपुझा और त्रिशूर सीट से प्रत्याशी बदले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 और गठबंधन के तीन अन्य दलों को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी, हालांकि 15% वोट जरूर हासिल किए।

ये खबर भी पढ़ें…

​​​​​​​आंध्र प्रदेश में BJP का TDP- जनसेना के साथ गठबंधन: नायडू बोले- इससे राज्य को फायदा मिलेगा; 6 साल पहले टूटा था गठबंधन

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनसेना पार्टी एक साथ लड़ेगी। इसका आधिकारिक ऐलान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर शनिवार शाम 6 बजे किया। इससे पहले दिनभर TDP के नेता रैली और मीडिया में इसका जिक्र करते रहे।

खबरें और भी हैं…

.एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सिंघपुरा गुरूद्वारा परिसर में किया श्रमदान वर्तमान दौर में महिलाओं को स्वावलंबी होने की जरूरत: सीमा गुप्ता

.

Advertisement