कुरुक्षेत्र में बदमाशों की गुंडागर्दी: 3 युवकों को कुचलने का प्रयास; गोलियां चलाईं; अस्पताल में छिपा तो वहां पहुंच कर फायरिंग की

110
Advertisement

 

हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रविवार रात को बाइक सवार 3 युवकों की हत्या का प्रयास किया गया। कार सवारों ने सरकारी अस्पताल के पास पहले तो उनको गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इसमें किसी तरह युवक बच कर भागे तो उन पर गोली चलाई गई। वारदात में एक युवक संदीप घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।

गणेश विसर्जन पर उचित व्यवस्था बनाने की मांग: यमुनानगर में डीसी से मिले व्यापारी; शैलजा पार्क में हो प्रबंध, यमुना में एंट्री बैन करें

रविवार देर रात को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया, जब सरकारी अस्पताल के समीप कार सवार दबंगों ने बाइक को टक्कर मारकर बाइक सवार 3 युवकों को कुचलने का प्रयास किया। असफल रहने पर फायर कर दिया। वहीं एक बाइक सवार ने बचने के लिए सरकारी अस्पताल के लेडीज टॉयलेट में शरण ली तो बदमाश वहां भी पहुंच गए और उस पर गोली चला दी। युवक इससे जख़्मी हो गया। गोली चलने की आवाज से अस्पताल में भी हड़कंप मच गया।

वारदात के बाद अस्पताल में छानबीन करती पुलिस।

वारदात के बाद अस्पताल में छानबीन करती पुलिस।

प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि कार सवार बाइक सवार की जान के दुश्मन बने थे। सबसे पहले आरोपियों ने बाइक में टक्कर मारी। उनका इरादा उसे कुचल कर मारने का था। फिर उस पर गोली चलाई। इसमें वह बाल बाल बच गया।जान बचाने के लए युवक अस्पताल में घुस गया। बदमाशों ने उसका वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और अंदर घुस कर टॉयलेट में छिपे संदीप नाम के युवक को टारगेट कर गोली चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए।

करनाल के फ्लाईओवर के नीचे शिक्षा का मंत्र: शिक्षक ने जरुरमंद बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का उठाया बीडा, पति, पत्नी व बच्चे अपने खर्च पर सीखा रहे क,ख,ग,घ

वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि संदीप और उसके 2 साथी पिहोवा की तरफ से कुरुक्षेत्र मोहन नगर अपने घर जा रहे थे। सरकारी हॉस्पिटल के सामने उनको कार सवार कुछ लोगों ने कुचलने की कोशिश की। कुचलने मे असफल रहे तो उनके ऊपर फायर कर दिए। इसमें संदीप घायल हो गया। हालांकि संदीप को कोई भी गोली नहीं लगी है।

वारदात को लेकर जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी रमेश।

वारदात को लेकर जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी रमेश।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पीपली के भगवान नगर में इनका झगड़ा हुआ था। वारदात को उस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर कौन थे, पुलिस जांच कर रही है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे, उसके बाद ही हमलावरों की पहचान संभव है।

 

खबरें और भी हैं…

.
अंबाला में 2 बच्चों को लेकर पिता फरार: तलाशने के लिए दिनरात भटक रही महिला; बोली- रोऊं नहीं तो क्या करूं, चौकी इंचार्ज ने दुर्व्यवहार किया

.

Advertisement