गणेश विसर्जन पर उचित व्यवस्था बनाने की मांग: यमुनानगर में डीसी से मिले व्यापारी; शैलजा पार्क में हो प्रबंध, यमुना में एंट्री बैन करें

 

हरियाणा के यमुनानगर के उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के शिष्टमण्डल ने सोमवार को डीसी राहुल हुड्‌डा से मिला। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल और कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नए डीसी का स्वागत किया और मांगपत्र सौंपा। 9 सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की गई। डीसी को बताया गया कि इस दिन हादसों का भय बना रहा है।

करनाल के फ्लाईओवर के नीचे शिक्षा का मंत्र: शिक्षक ने जरुरमंद बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का उठाया बीडा, पति, पत्नी व बच्चे अपने खर्च पर सीखा रहे क,ख,ग,घ

महेन्द्र मित्तल ने कहा की 9 सितंबर को श्री गणेश जी के विश्राम विसर्जन का शुभ दिन है। अधिक भीड़ होने के कारण प्रतिवर्ष कुछ हादसे हो जाते हैं। डीसी से मांग की गई की श्री गणेश के विश्राम विसर्जन के शुभ दिन पर उचित व्यवस्था बनाई जाये। यमुना के पास श्मशान घाट के सामने शैलजा पार्क है। जहां पर बडी संख्या मे भक्त जन रह सकते हैं। पार्क मे बडी मूर्तियों का विश्राम विसर्जन कराने की व्यवस्था हो। भक्त जन के बाहर जाने का मार्ग कैनाल रैस्ट हाऊस रोड से हो। चिट्टा मन्दिर घाट व हमीदा घाट पर भी विश्राम विर्सजन की व्यवस्था हो।

डीसी का अभिनंदन करते व्यापारी व अन्य।

डीसी का अभिनंदन करते व्यापारी व अन्य।

सभी घाटों पर तैराकों की और किश्ती की सुचारु व्यवस्था हो। किसी भी भक्त को यमुना नदी मे प्रवेश करना निषेध रहे। उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संदीप गांधी, विपिन गुप्ता, ट्रांसपोर्ट उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा चन्द सैनी भी मौजूद रहे। सफाई कर्मचारियों व टिप्पर वाहन चालकों को सरकारी नौकरी पर नियमित करने बारे मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम पर मांग पत्र दिया गया। बताया गया कि कर्मचारियों का 3 महीने का मानदेय और 9 महीने का EPF भी बकाया है। वह भी कर्मचारियों को दिलवाया जाये।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार में महिला से मांगे 5 लाख रुपए: व्हाट्सएप पर मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी, गांव का ही है आरोपी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!