कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण ने विधायकी छोड़ी: पूर्व सीएम ने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपा, फोन बंद; भाजपा जॉइन कर सकते हैं

 

महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अशोक चव्हाण ने विधायक पद से अपना इस्तीफा महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है। उनका फोन फिलहाल नॉट रीचेबल जा रहा है।

TMC नेता पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप: बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं का प्रदर्शन; गवर्नर बोले- यह भयावह और चौंकाने वाला

चह्वाण थोड़ी देर में भाजपा दफ्तर पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मंगल प्रभात लोढ़ा और आशीष शेलार भाजपा दफ्तर में मौजूद हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अशोक चह्वाण 11 विधायकों के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं।

ओवैसी बोले- क्या मोदी सिर्फ एक मजहब की सरकार: बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे लगाए; शाह ने कहा- हवन में हड्डी नहीं डालनी चाहिए

देशमुख के हटने के बाद मुख्यमंत्री बने थे
चह्वाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। दिसंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद जब विलासराव देशमुख को सीएम पद से हटाया गया, तब चह्वाण ने पद संभाला। वे महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग, माइंस विभाग जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

अशोक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर राव चह्वाण के बेटे हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र दोनों ने मुख्यमंत्री पद संभाला। वे नांदेड़ से सांसद भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं।

ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

 

.
बच्चे के फेफड़े में फंसी 4 सेमी की सुई: AIIMS भुवनेश्वर के डॉक्टरों ने निकाला, पहली बार ओपन सर्जरी नहीं की गई

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *