करनाल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान: दो सप्ताह में संगठन की घोषणा होने का दावा; सरकार से HPSC भंग करने की मांग

60
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा में लंबे समय से कांग्रेस का संगठन नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान आज करनाल के घरौंडा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर दावा किया कि एक-दो सप्ताह में संगठन की घोषणा हो जाएगी। केंद्रीय आलाकमान ने घोषणा रोक रखी है। उम्मीद है कि जल्द ही पदाधिकारियों की नियुक्ति हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चला रही है।

अंबाला में रिश्वतखोर क्लर्कों की आज कोर्ट में पेशी: कई कर्मचारियों की भूमिका भी शक के घेरे में; गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी ACB

प्रदेश अध्यक्ष घरौंडा में प्रेम सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। महिला पहलवानों के आंदोलन पर उदयभान ने कहा कि उनके साथ गलत हो रहा है। हमारी पार्टी महिला पहलवानों समेत बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों के मसलों पर फोकस कर रही है।

घरौंडा में कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान।

घरौंडा में कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान।

HPSC में चल रही धांधली
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारी नौकरियों में लगातार गड़बड़ी हो रही है। HPSC की भर्ती पर हम लगातार सवाल उठाते रहे हैं। प्रश्न पत्रों में लगातार गड़बड़ी चल रही है। HPSC में धांधली चल रही है। सेक्रेटरी पकड़ा गया, लेकिन आगे क्या हुआ, यह पता नहीं चलता। बस कमेटी बनती है। इसके बाद गड़बड़ी को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इसलिए सरकार से मांग है कि HPSC को भंग कर दिया जाना चाहिए।

फतेहाबाद में पहलवानों के समर्थन में किसानों का प्रदर्शन: टोहाना में फूंका पीएम का पुतला; बोले- पहले धरती बचाई, अब इज्जत बचाएंगे

यही स्थिति स्टाफ सलेक्शन की है। चार साल से बस यही हो रहा है। पर्चे लीक होना बड़ा षड़यंत्र है।

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ दिखावा
भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को उदयभान ने दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 200 करोड़ का घोटाला नगर निगम में हुआ है। एक व्यक्ति पांच अलग-अलग फर्मों का मालिक है। कैग की रिपोर्ट में भी घोटालों की बात सामने आई है। यह तो एक उदाहरण है, इस तरह के बहुत से मामले हर रोज हो रहे हैं। इसलिए सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति बस दिखावा है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ सौंपते कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ सौंपते कार्यकर्ता।

यहां सिर्फ भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला
शराब घोटाले में अभी तक क्या हुआ है? यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ नहीं है। आदमपुर में देखा होगा कि वहां डेढ़ प्रतिशत वोट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को मिला है। यहां सिर्फ कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला है। जेजेपी और इनेलो के पास अब कुछ नहीं बचा है।

 

.NVIDIA दिखाता है कि कैसे जनरेटिव AI को वीडियो गेम में एकीकृत किया जा सकता है, ‘ACE’ मॉडल का खुलासा करता है

.

Advertisement