आवारा गाय की टक्कर से महिला की मौत: हिसार की घटना; गली से गुजर रही निर्मला देवी को पीछे से जानवर ने मारी टक्कर

141
Quiz banner
Advertisement

 

 

हरियाणा के हिसार शहर में 12 क्वार्टर रोड एरिया की गली नंबर 11 में एक गाय ने बुजुर्ग महिला को पटककर मार दिया। महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम निर्मला देवी है और उम्र करीब 62 वर्ष है।

फतेहाबाद में नशे के खिलाफ सर्च अभियान: पुलिस ने संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर दी दबिश, शराब की बोतलें और चूरापोस्त बरामद

घटना के दौरान मौके पर मौजूद मोरा देवी ने बताया कि गली में गाय तेज दौड़ती हुई आई और सीधा निर्मला देवी को टक्कर मारकर गिरा दिया। गाय के पीछे कुत्ते लगे हुए थे। मृतक महिला के पति बजरंग लाल ने बताया कि उसकी पत्नी निर्मला देवी रविवार शाम को किसी काम से पास की गली गई थी।

इस दौरान पीछे से गाय ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद गली में मौजूद लोगों ने परिवार को सूचना दी कि निर्मला को गाय ने टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचकर घायल निर्मला को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रेवाड़ी में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार: मकान में छापा मारकर वॉशिंग मशीन के अंदर थैले में रखे 193 पाउच बरामद किए गए

हिसार में 3 हजार से ज्यादा पशु

हिसार में 3 हजार से ज्यादा आवारा पशु हैं। हिसार को कैटल फ्री घोषित किया हुआ है, परंतु पिछले एक साल में 10 से ज्यादा लोगों की मौत आवारा पशुओं के कारण हो चुकी है। नगर निगम ने कुछ समय पहले पशु पकड़ने का अभियान भी चलाया था। अब पशु पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है, जो मंगलवार को खोला जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.
रेवाड़ी में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार: मकान में छापा मारकर वॉशिंग मशीन के अंदर थैले में रखे 193 पाउच बरामद किए गए

.

Advertisement