आज से देश से मानसून की विदाई शुरू: लगातार 13वें साल देरी से लौट रहा मानसून; अब तक सामान्य से 6% कम हुई बारिश

देश से मौसम की विदाई के बीच कश्मीर में बर्फबारी होने लगी है। तस्वीर बांदीपोरा में तुलैल-गुरेज घाटी की है।

देश से आज (17 सितंबर) मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून सामान्य से आठ दिन की देरी से वापस जा रहा है। विभाग के मुताबिक, दक्षिणपश्चिमी मानसून आज दक्षिणपश्चिमी राजस्थान से विद-ड्रॉ हो गया है। इसके विदा होने की सामान्य तारीख 17 सितंबर थी।

पानीपत में युवक ने किया सुसाइड का प्रयास: रेप के आरोपों से था परेशान; बोला- दो दिन पहले पड़ोसी ने महिला संग रची साजिश

IMD के मुताबिक, यह लगातार 13वां साल है, जब मानसून देरी से विदा हो रहा है। उत्तरपश्चिम भारत से मानसून के लौटने के साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से मानसून की विदाई की शुरुआत हो जाती है। मानसून की विदाई में देरी का मतलब है कि बारिश का सीजन लंबा रहा है, जिसका खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

आमतौर पर दक्षिणपश्चिमी मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश पर छा जाता है। वहीं, 17 सितंबर तक यह उत्तरपश्चिमी भारत से लौटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से लौट जाता है। इस साल अब तक देश में 796.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश (843.2 मिमी) से 6% कम है।

वहीं, देश में आज 14 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

देश में मौसम का हाल…

राज्यों का हाल जान लीजिए…

हिमाचल प्रदेश: ऊंचे पहाड़ों से मानसून की विदाई शुरू: अगले 5 दिन खिलेगी धूप, चढ़ेगा पारा

हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश से अगले पांच-छह दिन में मानसून पूरी तरह विड्रा हो जाएगा। देश के कई भागों में मानसून फिर एक्टिव हो रहा है। मगर हिमाचल में अगले पांच-छह दिन मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। इसी बीच प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हरियाणा: आज भी बारिश की संभावना, 24 दिन की बूंदाबांदी से 3 डिग्री तक गिरा पारा

हरियाणा में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 22 सितंबर से हो रही बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से 25 सितंबर तक मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मध्यप्रदेश: सितंबर में बारिश के दो दौर ने बदली तस्वीर, अब सामान्य से सिर्फ 0.2% बारिश कम

सितंबर में आए बारिश के दो दौर ने मध्यप्रदेश में आंकड़े बदल दिए हैं। इस साल अगस्त सूखा गया। सितंबर में बारिश का पहला दौर आने के पहले तक प्रदेश के 29 जिले सामान्य से कम बारिश की कैटेगरी में थे। अब यह आंकड़ा घटकर 6 जिलों तक सिमट गया है। इस 6 सितंबर को बारिश का पहला दौर आया था। दूसरा दौर 21 सितंबर से शुरू हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजस्थान: कई इलाकों में तूफानी बारिश; आज भी 13 जिलों में अलर्ट

राजस्थान के उत्तरी हिस्से में रविवार देर शाम तूफानी बारिश देखने को मिली। हनुमानगढ़ में कई जगहों पर 50KM स्पीड से हवा चली। तेज बरसात से कई जगह पानी भर गया। हनुमानगढ़ के अलावा गंगानगर, चूरू, बीकानेर में भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज भी 13 से अधिक जिलों में बरसात होने के आसार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.
प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा सभापति को चिट्‌ठी लिखी: कहा- महिला विजिटर्स की राजनीतिक नारेबाजी से सदन की गरिमा भंग हुई, इसकी जांच कराएं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *