गुरुग्राम में गवाह को धमकी दी: बोला- केस वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा; 4 साल पहले हुई थी पिता की हत्या

100
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम में पिता के मर्डर के मामले में मुख्य गवाह एक लड़की को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर छूटा है। उसने 2 दिन में परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुग्राम में गवाह को धमकी दी: बोला- केस वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा; 4 साल पहले हुई थी पिता की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर निवासी हरपाल सिंह की 26 जनवरी 2019 को उसके ही दामाद नरेश ने हत्या कर दी थी। बाद में गुरुग्राम पुलिस ने नरेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही वह जेल बंद था। कुछ दिन पहले नरेश की हाईकोर्ट से जमानत हुई था। तब से वह बाहर आया हुआ है।

कॉल कर दी धमकी
अंजली यादव ने बताया कि उसके पिता हरपाल सिंह की हत्या का मामला गुरुग्राम कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में वह मुख्य गवाह है। बीते दिन आरोपी नरेश ने अंजली के पास कॉल की और कहा कि दो दिन में वह उन्हें जान से मार देगा। साथ ही धमकी दी कि अगर मर्डर के मामले में उन्होंने केस वापस नहीं लिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

अंजली ने आरोपी द्वारा की गई कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही आरोपी के खिलाफ बादशाहपुर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement