स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का रहा अहम योगदान: मेजर गुलशन गर्ग

119
Advertisement

भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने तिरंगे को किया सैल्यूट

एस• के• मित्तल 
सफीदों,             नगर के रेलवे रोड़ पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मेजर डा. गुलशन गर्ग ने की। इस मौके पर क्षेत्रभर से जुटे भूतपूर्व सैनिकों ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सैल्यूट किया। अपने संबोधन में मेजर डा. गुलशन गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व असंख्य वीरों ने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ खो दिया।
उनके बलिदान के कारण ही भारत का आजादी मिली और आज हम सभी स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा प्रदेश का अहम योगदान रहा है। सन् 1857 की क्रांति सबसे पहले अंबाला छावनी से शुरू हुई थी। देश की सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिकों में औसतन हर 10वां जवान हरियाणा से है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे तिरंगे झंडे की आन-बान-शान के लिए हमें हमेशा देशहित के कार्य करते रहें।
Advertisement