तिरंगा हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक: अकबर खान राणा

मदनी मदरसा में किया गया ध्वजारोहण

एस• के• मित्तल         
सफीदों,            नगर के मदनी मदरसा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के अध्यक्ष वेदपाल ने की। इस अवसर पर मौलाना मुमताज भी विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे हाथों में तिरंगे लेकर वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे।
मुख्यातिथि अकबर खान राणा ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलाम किया। अपने संबोधन में अकबर खान राणा ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले बलिदानियों की वजह से ही हम सब आजादी के वातावरण में सांस ले रहे हैं। आज का दिन उन अमर शहीदों को याद करने का दिन है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और यह हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी भारतीयों का कर्तव्य बनता है कि वे इसको सम्मान देते रहें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *