Advertisement
गांव घरौठी में गांव के ही चार लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों व फरसे से हमला बोल दिया। बदमाशों ने फरसे से उसकी कमर पर वार किया। घायल हुए युवक ने चीख मारी तो मौके पर आए परिजनों ने उसे बचाया। युवक को पीजीआई भर्ती कराया गया है। वहीं उसके बयान पर चारों आरोपियों पर लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।घरौठी निवासी दर्शन ने पुलिस को बताया है कि वह एक वाहन से गाय खरीदकर गांव लाया था। गाय को वाहन से उतार रहा था।
तभी गांव का ही महेंद्र लाठी लेकर वहां आ गया और इसका विरोध करने लगा। उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने लाठी से हमला कर दिया। इस बीच उसके दो लड़के अजय, महेंद्र व परिवार का ही पंकज वहां आ गए। सभी ने उसे लाठी से पीटा। वहीं अजय ने उसकी कमर पर फरसे से हमला कर दिया। पत्नी व अन्य परिजनों ने मौके पर आकर उसे बचाया।
खबरें और भी हैं…
Also See On YouTube:-
Advertisement