माहौल खराब ना करके भाईचारा कायम करें: बचन सिंह आर्य आर्य सदन में कार्यकर्त्ता बैठक संपन्न

146
Advertisement
एस• के• मित्तल   
सफीदों,       नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने की। इस मौके पर कार्यकम्र्त्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य का श्रीराम नाम लिखी शॉल औढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर आए ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री के सम्मुख अपनी समस्याएं रखी। जिस पर बचन सिंह आर्य ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व संबंधित महकमों के उच्चाधिकारियों के सम्मुख रखकर निराकरण करवाया जाएगा। मेवात मामले पर बोलते हुए बचन सिंह आर्य ने लोगों से भाईचारा व सौहार्द बनाकर रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता व संस्कृति बड़ी विशाल है। इस संस्कृति में हर धर्म व वर्गों के लोग पूरे भाईचारे के साथ निवास करते हैं। इस पावन धरा पर महाम्त्मा बुद्ध, भगवान महावीर, भगवान श्रीराम, योगेश्वर श्री कृष्ण, गुरू नानक देव, स्वामी दयानंद और महाम्त्मा गांधी जैसे अनेक संतों व ऋषि-मुनियों का आगमन हुआ और सभी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को भाईचारे, सौहार्द व अहिंसा का संदेश दिया है। ऐसी पावन धरती पर हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भारतीय संविधान के निर्माण के वक्त बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने भी हर धर्म और जातियों के लोगों को बराबर के अधिकार दिए।
इस देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई-भाई का संदेश हर हिंदूस्तानी के दिलों में बसता है। हर व्यक्ति को अपने देश व प्रांत में सद्भावना बनाकर रखनी चाहिए, यहीं सहीं मायनों में इंसान का जीवन होता है। वहीं साधु-संतों व नेताओं की कोई एक जाति नहीं हुआ करती है, वे सभी का साझले हुआ करते हैं। देश व प्रदेश के नेताओं को भी जातपात व पार्टी से ऊपर उठकर इस मामले में दखल देकर भाईचारा कायम करवाना चाहिए। इस प्रकार के मामलों में विवाद में ना आकर अपना भाईचारा कभी भी खराब नहीं करना चाहिए। उन्होंने मेवात में हुई सांप्रदायिक हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए सभी से शांति बनाए रखने और किसी अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की।
Advertisement