भिवानी में पहुंचे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली: भाजपा-जजपा गठबंधन बोले- यह समय की जरूरत था; अब सब पार्टी की मजबूती के लिए

48
Quiz banner
Advertisement

भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते देवेंद्र बबली।

हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली गुरुवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में समस्याएं सुनी। लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर वे गर्म दिखे। वहीं बाद में पत्रकारों से बातचीत में कई मसलों पर जवाब दिए। भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर दिग्गजों की ज़ुबानी जंग में बोलने से बचते रहे। सिर्फ ये कहा कि ये सब पार्टी मज़बूती के लिए हो रहा है। साथ ही कहा कि सही जवाब दोनों पार्टियों के मुखिया ही दे सकते हैं।

पहलवानों पर केस दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई आज: PM और बृजभूषण पर झूठे आरोप लगाने, भड़काऊ भाषण देने की है शिकायत

भिवानी में बैठक में मौजूद अधिकारी।

भिवानी में बैठक में मौजूद अधिकारी।

उचाना विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर शुरू हुई भाजपा व जजपा की सियासी जंग पर पूछे सवाल पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने साफ़ किया कि भाजपा व जजपा की गठबंधन समय की ज़रूरत थी। पर अब जो नेता बयान दे रहे हैं वो अपनी पार्टी को मज़बूत करने के लिए दे रहे हैं। साथ ही बेबसी दिखाते हुए कहा कि इस बारे में सही बात दोनों पार्टियों के मुखिया ही बता सकते हैं . यानी कहीं ना कहीं प्रदेश से ज़्यादा अब पार्टियों के हित बड़े हो गए हैं।

भिवानी में समस्याएं सुनते देवेंद्र बबली।

भिवानी में समस्याएं सुनते देवेंद्र बबली।

इसके साथ ही भाजपा व जजपा के 15 विधायक कांग्रेस के संपर्क में होने को भी उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी बताया। वहीं कुरुक्षेत्र में MSP की माँग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज के पीछे देवेंद्र बबली ने क़ानून व्यवस्था का हवाला दिया। उन्होंने जीन्द से अरविंद केजरीवाल के चुनावी आगाज पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक़ है। पर गठबंधन सरकार अच्छे काम कर रही है पात्र लोग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोग गठबंधन सरकार से खुश हैं।

पेड़-पौधे, पृथ्वी पर ईश्वर का दूसरा रूप है : निर्मला देवी

.

.

Advertisement