गणतंत्र दिवस पर मदनी मदरसे में किया गया ध्वजारोहण अमर शहीदों की बदौलत भारत आज गणराज्य कहलाता है: अकबर खान राणा

135
Advertisement
 
एस• के• मित्तल   
सफीदों,   नगर के मदनी मदरसा में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि हरियाणा हज कमेटी के पूर्व सदस्य अकबर खान राणा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के अध्यक्ष वेदपाल ने की। इस अवसर पर मौलाना मुमताज भी विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर मुख्यातिथि अकबर खान राणा ने ध्वजरोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। वहीं मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम का जयघोष किया।
मुख्यातिथि अकबर खान राणा ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले बलिदानियों की वजह से ही हम सब आजादी के वातावरण में सांस ले रहे हैं। आज का दिन उन अमर शहीदों को याद करने का दिन है। इन्ही महापुरूषों और अमर शहीदों की बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन आत्ममंथन करने का दिन है कि हम संविधान निर्माताओं की परिकल्पना को साकार करने के लिए कहां तक सफल हुए है।
इस अवसर पर आज यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराना मेरे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाएं।
Advertisement