कुरुक्षेत्र में महिला से रेप: एक साल से कर रहा दुष्कर्म, नशा देकर बनाई अश्लील वीडियो, पति को बताने पर वायरल करने की धमकी

53
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी करीब एक साल से महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता आ रहा है। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना रखी है। इस वीडियो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल करके जबरन शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है।

हैकर्स Android मैलवेयर को ChatGPT ऐप्स के रूप में प्रच्छन्न करते हैं, उपयोगकर्ताओं को जोखिम में डालते हैं: रिपोर्ट – News18

4 जून को किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि विजय कुमार निवासी इस्माइलाबाद पिछले करीब एक साल से नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। 4 जून को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी नशे की हालत में उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराया।

नशा देकर बनाई वीडियो
महिला ने बताया कि आरोपी ने नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली थी। तभी से आरोपी उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी ने यह बात अपने पति को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच
SHO जगबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच महिला ASI गीता देवी कर रही हैं। मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.करनाल में रिटायर्ड आर्मी के जवान के साथ धोखधड़ी: कर्ज उतारने के लिए लिया था 5 लाख का लोन, ATM बूथ से आरोपी ने बदला कार्ड

.

Advertisement