अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख हड़पे: कुरुक्षेत्र के युवक को फर्जी वीजा से भेजा; एयरपोर्ट अथॉरिटी ने डिपोर्ट कर भारत भेजा

102
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साउथ अमेरिका भेजने के नाम पर व्यक्ति ने एक युवक से 15 लाख हड़प लिए। कबूतरबाज ने फर्जी वीजा तैयार करके युवक को गयाना भेजने का प्रयास किया था, मगर तुर्की से उसे ‌डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया। अब पैसे वापस मांगने पर आरोपी जाने से मारने की धमकी दे रहा है।

Garmin Forerunner 965, Forerunner 265 Series स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च: मूल्य, सुविधाएँ और उपलब्धता

उंटसाल के रहने वाले सचिन ने बताया कि राजकरण से उसकी मुलाकात अक्तूबर 2022 में पिपली में हुई थी। आरोपी ने उसने रिश्ते में भाई लगने वाले अंकुश को गयाना भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 15 लाख की मांग की थी। बात तय होने पर उसने अंकुश का आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज वीजा लगवाने के दिए थे।

पैसों की मांग करने पर अंकुश के पिता ने जमीन बेचकर 15 लाख आरोपी को दिए। अगले ही महीने 7 नवंबर की टिकट दिल्ली से अहमदाबाद और अहमदाबाद से दुबई और दुबई से इस्तांबुल व इस्तांबुल से बाकू की टिकटें करवाकर और फर्जी वीजा तैयार उनको दे दिया। उसका भाई टिकट के अनुसार, इस्तांबुल तक पहुंच गया, मगर तुर्की इमिग्रेशन अथॉरिटी ने वीजा फर्जी पाए जाने पर उसे डिपोर्ट कर दिया।

हिसार में इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे की धोखाधड़ी: व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, कर्मचारियों ने पिता से साइन करवा खुलवाया खाता; गाड़ी खरीदी

मुंबई पहुंचने पर हुआ मुकदमा दर्ज
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर फर्जी वीजा होने के कारण उसके भाई अंकुश पर विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज हो गया। अदालत से जमानत मंजूर होने के बाद वह उसे लेकर घर पहुंचा। यहां उन्होंने आरोपी से अपनी रकम लौटाने को कहा तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना सदर थानेसर पुलिस ने कबूतरबाज राजकरण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

 

खबरें और भी हैं…

.
Apple वॉच अल्ट्रा 2025 में माइक्रोएलईडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की संभावना: आप सभी को पता होना चाहिए

.

Advertisement