दाखिला प्रक्रिया के लिए आईटी सेल का हुआ गठन
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी दाखिला प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु मेरिट लिस्ट एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में आईटी सेल का गठन किया गया। यह गठन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया के दिशा-निर्देशन में तथा उप प्राचार्य डॉ. सरला सहरावत की अध्यक्षता में किया गया। आईटी सेल में कंप्यूटर विभाग से कीर्ति को कन्वीनर नियुक्त किया गया। वहीं सदस्य के रूप में डॉ. अशोक संधू, विकास बंसल, मोनिका कुंडू तथा डॉ. रुचि भारद्वाज को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त मनु, अजय भी इस समिति का हिस्सा रहेंगे। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार आठ जून को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। प्रथम चरण की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 10 जून तथा फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जून को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। दूसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 16 जून तथा फाइनल मेरिट लिस्ट 17 जून को जारी की जाएगी। दूसरे राउंड में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की तिथि 18 जून से 22 जून तक निर्धारित की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इसके उपरांत बची हुई सीटों पर भी दाखिला प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय-समय पर जारी होने वाली मेरिट लिस्ट एवं दिशा-निर्देशों पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया है, ताकि दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।












