रियाणा में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

2

हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं, दक्षिण हरियाणा के इलाकों में तेज बारिश व ओले गिर सकते हैं। यहां ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हवा की रफ्तार पहुंच सकती है।

इसी तरह, 4 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 KM/H रहेगी, जबकि कई जगह 40-50 KM/H तक तेज झोंके चल सकते हैं। बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।