पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए मनाया सुशाशन दिवस 31 दिसंबर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का होगा भव्य स्वागत: विजयपाल सिंह

एस• के• मित्तल   
सफीदों,   भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने नगर के आहलुवालिया भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं सहित मनाया। इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी व महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता मौजूद रही। साथ ही आगामी 31 दिसंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी बैठक करके चर्चा भी की गई।
इस मौके पर एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस है जिसके उपलक्ष्य में आज की ये कार्यक्रम किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 31 दिसंबर को सफीदों विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पहुंच रहे हैं। जिनके स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक भी बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके सबकी ड्यूटियां लगा दी गई है। कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है तथा कमेटियों के समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे उनके जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में पोखरण में अणु परीक्षण करके विश्व को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुडाने तथा उसे पराजित करने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए ये अग्रिम चौकी तक गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *