अंतिम संस्कार में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

160
Advertisement

 

 

एस• के• मित्तल     

सफीदों, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी के चाचा रणवीर सिंह राठी का निधन होने पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गौरतलब है कि स्व. रणबीर सिंह का बीमारी के कारण 20 सितंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज सफीदों उपमंडल के गांव साहनपुर में किया गया।

सख्ती: 11 साल बाद ऑफर- बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर पूरा ब्याज होगा माफ, शहर में 500 बड़े डिफाॅल्टर

स्व. रणबीर सिंह अपने पीछे 3 पुत्र व भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उपमुख्यमंत्री ने चौ. रणबीर सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और शौक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान, जिला खाद्य पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी, सफीदों के बीईओ दलबीर सिंह मलिक व बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री समेत अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

आढ़तियों और सरकार की तकरार के सामने किसान लामबंद: आज फैसला न लेने पर हरियाणा की धान बिक्री के लिए जाएगी पंजाब, धान की बेकद्री करने वाली हड़ताल गलत

Advertisement