जजपा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष बोले:: संगठन पार्टी की रीढ़, जनता के बीच रहने से ही मिलती है मजबूती, युवा धैर्य और वफादारी से करें काम

147
Quiz banner
Advertisement

 

 

जननायक जनता पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि संगठन किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। संगठन उनका मजबूत होता है जिसके कार्यकर्ता जनता के बीच होते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं। प्रदेश में पार्टी का भविष्य अच्छा है। हमें युवाओं को जोड़कर अपने संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। ऐसे में युवा धैर्य और वफादारी से कार्य करें, इसका परिणाम जरूर मिलेगा। सांगवान रविवार को यहां सेक्टर 16 स्थित रेस्तरां में यूथ विंग के जिलाध्यक्ष नलिन हुड्‌डा द्वारा आयोजित युवा चौपाल में शामिल होने आए थे।

खांसर चौक मार्केट ने राकेश जैन को दिया जीत का आशीर्वाद… हंसराज तीर्थ से देखिए लाइव…

उन्होंने कहा कि एक सवाल के जवाब में कहा कि नगर निगम के मेयर चुनाव में उनकी पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करेगी। जजपा सहयोगी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर नगर निगम का चुनाव लड़ेगी। इसके पहले सांगवान ने एक बूथ, एक यूथ का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। इसी संकल्प के साथ काम करने की युवाओं से अपील की। युवा विंग के जिलाध्यक्ष नलिन हुड्‌डा ने कहा कि यदि हम इस संकल्प में कामयाब हो गए तो वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी फरीदाबाद के सभी छह सीटों से अपना प्रतिनिधि भेजने में सफल होगी। उन्होंने वार्ड आैर पंचायत स्तर पर युवाओं का संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। चौपाल बैठक में यूथ विंग के प्रदेश महासचिव पार्टी रघु पवार, जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया, निवर्तमान पार्षद दीपक चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.पानीपत नहर में छात्रा डूबी: एक दिन से ज्यादा हुआ समय; सलामती के लिए घर में पढ़ी जा रही नमाज

.

Advertisement