स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया रेड डे

216
Advertisement

 

एस• के• मित्तल

सफीदों, नगर की राजीव कॉलोनी स्थित एंजेल्स पैराडाइस प्री स्कूल में रेड डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे लाल रंग की पौशाकों में सबके मन को सम्मोहित कर रहे थे। स्कूल के विद्यार्थी हर्षित व पुलकित दिनभर अध्यापकों, सहपाठियों व अभिभावकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहे। स्कूल संचालक देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से नन्हें-नन्हें बच्चों को लाल रंग के महत्व को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Yes Bank Results: दो साल बाद मुनाफे में Yes Bank, 22715 करोड़ के नेट लॉस से 1066 करोड़ प्रॉफिट

इस वैज्ञानिक युग में बच्चों को पता होना चाहिए कि लाल रंग किस प्रकार सूचना का प्रतीक होता है। अनजान खतरे की सूचना लाल रंग के माध्यम से कैसे दी जाती है। किस प्रकार लाल रंग का प्रयोग सड़क हादसों से बचने के लिए किया जाता है। लाल रंग अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक भी है। अच्छी सेहत के लिए लाल रंग के रसीले फलों का सेवन बहुत आवश्यक होता है। बच्चों के बीच लाल रंग के सेब के प्रति विशेष आकर्षण देखा गया। बच्चों ने एन एप्पल ए डे, कीपस दा डॉक्टर अवे कविता से सबका मन मोह लिया। प्राचार्य सतीश शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, उन्हें लाल रंग के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सोनिया भारद्वाज, रीना रानी, पूनम, सुमन, अंशु, सरोज, बब्ली व नरेन्द्र आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement