स्कूल में बच्चों ने मनाया दीपावली पर्व

121
Advertisement

 

एस• के• मित्तल     

सफीदों, डीपीएस स्कूल में शनिवार को दीपावली पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने मोमबत्तियां, रंगोली बनाकर और दीयों की सजावट करके अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों ने दीये जलाकर दीपावली की मंगल आरती में भाग लिया।

हिसार में चोरी के आरोप में 2 काबू: घरों से सिलिंडर और एसी पाइप चुराते; नशे की पूर्ति के लिए सस्ते दामों पर बेचते

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिक्षाविद् एसपी बंसल ने शिरकत की। वहीं कोऑर्डिनेटर रेनू मंगला विशेष रूप से मौजूद रहीं। अपने संबोधन में एमपी बंसल ने कहा कि दीपावली पर्व देश के प्रमुख त्यौहारो में से एक है। दीपावली के दिन श्री रामचंद्र 14 वर्ष के बनवास के बाद अयोध्या लौटे थे।

हरियाणा के 7 शहरों में दमघोंटू हुई हवा: AQI 300 पार होने से बिगड़े हालात; निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन इस्तेमाल होंगी

इसी खुशी में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisement