लाख टके का सवाल, सुखबीर को गोली क्यों मारी?: करीब डेढ़ साल पहले हुई थी कहा सुनी, 6 गोलियां लगने का हुआ खुलासा, चंडीगढ़ में चल रहा ईलाज

हरियाणा के जिले करनाल के गाव जांणी गांव के सुखबीर पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपी का पुलिस 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस अब तक गांव के एक आरोपी के अलावा अन्य आरोपियों का सुराग लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही थी। घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला तो अब जांच टीम की नजर सुखबीर पर टिकी हुई है। कब सुखबीर बयान देने के हालत में होगा और कब उसका बयान लेकर अन्य आरोपियों को शिनाख्त कर पाएंगें। फिलहाल एक गांव के रहने वाले एक आरोपी का नाम पुलिस के सामने आया है जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।

हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामला: पुलिस ने कहा-रिकवरी शिकायतकर्ता के सामने हुई; वह बोला नहीं; तभी सब छूटे

गांव में जाकर जांच करती पुलिस।

गांव में जाकर जांच करती पुलिस।

सुखबीर को चार नहीं 6 गोलियां लगी

पुलिस अब तक दावा कर रही थी कि सुखबीर को चार गोलियां लगी है। लेकिन परिजनों ने बताया कि करनाल के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने खुलासा किया है सुखबीर को 6 गोलियां लगी हुई है। जिसमें दो गोलियां उसके कंदे से निकली है। जबकि चार गोलियां उसके शरीर के अंदर ही थी। जब करनाल के निजी अस्पताल में सुखबीर का ओप्रेशन सफल नहीं होता दिखाई दिया तो उसे चड़ीगढ के बड़े अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां पर देर रात को उसका एक ऑपरेशन हो चुका था। जबकि तीन ऑपरेशन अभी और बाकी है। फिलहाल सुखबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

iPhone सिनेमाई मोड: फिल्म कैसे करें, संपादित करें और सब कुछ जो आपको आरंभ करने की आवश्यकता है

डेढ़ साल पहले हुई थी कहा सुनी

जानकारी के अनुसार सुखबीर की भतीजी पिछले प्लान में सरपंच थी। जिसका सारा काम सुखबीर ही देख रहा था। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले ही सुखबीर के चाचा के लड़के व आरोपी भूपेन्द्र के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। उसके बाद मामला पंचायत में निपट चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात का अंजाम दिया है।

वारदात के मौके खोलों को कब्जे में लेती FSL

वारदात के मौके खोलों को कब्जे में लेती FSL

पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा ग्रामीण

वहीं पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली से ग्रामीण खासे खफा है। ग्रामीणों को पुलिस से गुस्सा इस बात को लेकर है कि अभी तक इलाके की नाकाबंदी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि पुलिस इसे सामान्य सी वारदात मान कर चल रही है। जबकि यह सरे आम हत्या करने की वारदात है। जिससे ग्रामीणों को अंदर तक हिला कर रख दिया है।

पुलिस को मौके से 5 खोल हुए बरामद

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह को एक गोली पेट, एक पैर और दो गोली कंधे पर चार गोलियां कंधे से निकल कर गुजरी है। सुखबी का इलाज चंडीगढ़ के बड़े अस्पताल में चल रहा है। जहां पर सुखबीर का एक ऑपरेशन हो चुका है। जबकि दो और ऑपरेशन होने बाकी है। वहीं पुलिस ने मौके से ही पांच खोल बरामद है जिसमें से 4 खोल छोटे मिले है, जबकि खोल 8MM का बरामद हुआ हे।

गाड़ी के शीशे में लगी गोली का दृश्य।

गाड़ी के शीशे में लगी गोली का दृश्य।

वर्जन

पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि गांव के एक आरोपी भूपेन्द्र ने अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

 

खबरें और भी हैं…

.संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतराक्षरी प्रतियोगिता: संस्कृत विश्वविद्यालय में सूत्र अंतराक्षरी प्रतियोगिता में कौण्ड भट्ट दल प्रथम

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *