सीवरेज मेनहोल में उतरे 2 किसानों की मौत: हिसार के गंगवा में हादसा; बुधवार सुबह मिला मदन का शव; जहरीली गैस से मौत

98
Advertisement

 

 

हरियाणा के हिसार जिले के गंगवा गांव में मंगलवार रात साढ़े 10 बजे मेन सीवरेज लाइन में उतरे तीन किसानों में से दो किसानों की मौत हो गई है। एक किसान मदन का शव बुधवार सुबह 8 बजे मिला, जबकि सतपाल की मौत रात को ही हो गई थी। जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दोनों किसानों की मौत हुई।

टेक कंपनियों को निजी 5G नेटवर्क देना टेल्को की 5G योजनाओं को बिगाड़ सकता है: रिपोर्ट

सीवरेज मेनहोल, जिसमें उतरने से किसानों की जान चली गई।

सीवरेज मेनहोल, जिसमें उतरने से किसानों की जान चली गई।

मृतक किसान मेन सीवरेज लाइन से खेतों को पानी दे रहे थे, परंतु अचानक पंपों में पानी आना बंद हो गया तो मेनहोल में मदन, सुनील, घोलू, सतपाल, संजीव एक- एक करके उतरे। मदन लापता हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने बाकी को निकाल लिया। सतपाल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किसान मदन लापता था, जिसकी तलाश जारी थी कि रात करीब ढाई बजे वह मिल गया। उसे निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच में ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल और मदन के शवों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सिविल अस्पताल में केस दर्ज करने की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी।

सिविल अस्पताल में केस दर्ज करने की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी।

रेवाड़ी में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार: 1.30 किलोग्राम गांजा बरामद; स्कूटी की डिग्गी में रखकर बेच रहा था

यह है मामला

गांव गंगवा में आजाद नगर की मेन सीवर लाइन गुजर रही है। इस लाइन पर गंगवा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ठीक सामने पंप लगे हुए हैं। इस पानी का उपयोग किसान खेतों की सिंचाई के लिए करते हैं। रात करीब 8 बजे किसान पंपों से पानी निकाल रहे थे। कुछ देर बाद पंपों से पानी आना बंद हो गया। किसान मदन सिंह पंप के पाइप में आए कचरे को साफ करने सीवर लाइन मेनहोल में उतर गया, लेकिन उतरते ही वह बेहोश हो गया।

उसे बचाने के लिए घोलू उतरा। उसके बाहर न आने पर सतपाल, सुनील और संजीव भी उतरे। उन्होंने घोलू और सतपाल को बाहर निकाला। सुनील ने अपने भाई संजीव को बाहर निकाला। सतपाल की गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सारी रात मदन की तलाश जारी रही। मदन मिल तो गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल में रिश्वतखोर महिला ASI गिरफ्तार: रेप की धारा और कुछ युवकों के नाम केस से हटाने पर मांगे 8 लाख, 4 लाख लेती पकड़ी

.

Advertisement