सिरसा में कस्सी मारकर युवक की हत्या: गली में मिला लहूलुहान शव; पुरानी रंजिश में गांव के व्यक्ति को मारने पहुंचा था

 

हरियाणा के जिला सिरसा स्थित बड़ागुढ़ा में रविवार रात एक युवक के सिर में कस्सियां मारकर हत्या कर दी गई। सुबह गुरुद्वारा जा रही महिलाओं ने सुबह गली में पड़े युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पारिवारिक सदस्यों तक पहुंचाई। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरियाणा में गैंगस्टर मान जैतो के परिवार का इंतजार: सोनीपत में नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम, सिर में 6-7 गोलियां मारी, पंजाब में हाई अलर्ट

जानकारी के अनुसार बड़ागुढ़ा निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ काला (30) ड्राइवरी का कार्य करता था। जिसका गांव के युवक मक्खन सिंह के साथ विवाद चल था। जिसका मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसी को लेकर गुरविंदर सिंह नशे का सेवन कर अक्सर गाली-गलौज करता था। जिसके चलते रविवार रात को गुरविंदर सिंह अपने घर से हाथ में कस्सी लेकर गली-गलौज करता हुआ मक्खन सिंह के घर तक पहुंचा।

गाली-गलौज करता हुआ मक्खन सिंह के घर पहुंचा था मृतक
मक्खन सिंह के घर के बाहर पहुंचकर गुरविंदर सिंह ने गली-गलौज करना शुरू कर दिया। गुरविंदर सिंह की गाली-गलौज को सुनकर जैसे ही मक्खन सिंह घर की दहलीज से बाहर आया, तो गुरविंदर सिंह ने उस पर कस्सी से वार करने का प्रयास किया। इसी दौरान मक्खन सिंह ने गुरविंदर सिंह की कस्सी छीनकर उसके सिर में मार दी। कस्सी के वार से गुरविंदर सिंह लहूलुहान होकर गली में गिर गया।

पानीपत में युवक से गन पॉइंट पर लूट: बाइक पर अपहरण कर ले गए बदमाश; पुलिस लाइन के पास खाते से निकाले 10 हजार

जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अलसुबह गुरुद्वारा जा रही महिलाओं ने गुरविंदर सिंह का शव लहूलुहान हालत में गली में पड़ा देखा। जिसकी जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी। सूचना पर पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना स्थल पर मृतक गुरविंदर सिंह के पास एक कस्सी व डंडा भी पड़ा हुआ मिला है।

मृतक के भाई गुरदीप के पुलिस ने दर्ज किए बयान
जिससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि मक्खन सिंह द्वारा इसी कस्सी से वार किया गया है। वहीं, सूचना पाकर CIA बड़ागुढ़ा पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतक के भाई गुरदीप सिंह के बयान दर्ज किए। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल सिरसा में पहुंचाया गया है।

वहीं, मृतक के भाई गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर मक्खन सिंह के साथ गुरविंदर सिंह का विवाद था। घटना को अंजाम मक्खन सिंह द्वारा ही दिया गया है। जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गुरदीप के बयानों के आधार पर मक्खन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा में गैंगस्टर मान जैतो के परिवार का इंतजार: सोनीपत में नहीं हो सका पोस्टमॉर्टम, सिर में 6-7 गोलियां मारी, पंजाब में हाई अलर्ट

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *