संदीप चाहर बने जाट एकता संगठन महासभा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष

516
Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों,    सफीदों उपमंडल के गांव बागडू निवासी संदीप चाहर को जाट एकता संगठन महासभा का प्रदेश युवा उपाध्यक्ष हरियाणा नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान व युवा प्रदेशाध्यक्ष हरजीत चाहर ने की है। उनकी नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर है तथा उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नवनियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चाहर ने कहा है कि महासभा द्वारा उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। अपनी नियुक्ति पर संदीप चाहर ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पहलवान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष पहलवान व भूरा पहलवान तथा हरियाणा प्रदेश युवाध्यक्ष हरजीत चाहर का आभार व्यक्त किया है।
यह भी देखें:-

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव…

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव…

YouTube पर यह भी देखें:-

Advertisement