अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में दी जानकारी : सीजेएम रेखा

एस• के• मित्तल
जींद,   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री रेखा ने नागरिक अस्पताल जींद में स्थित वन स्टॉप सेंटर का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर औचक निरीक्षण किया और वहां आने वाली महिलाओं से बातचीत कर उन को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर वहां मौजूद सेंटर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की। सीजीएम रेखा ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान सखी सेंटर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को महिलाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिशा निर्देश दिए। प्राधिकरण सचिव ने सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों से कोरोना प्रोटोकॉल और नियमों की पालना पर जानकारी ली और उन्होंने सेंटर में संपूर्ण स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए व सरवाइवर महिलाओं के रात्रि ठहराव के लिए प्रबंधों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में भी सीजीएम सुश्री रेखा ने विद्यार्थियों को भी महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया और महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित होने के लिए जागरूक किया और साथ में महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
यह भी देखें:-

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव…

महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर क्या कर रहा… देखिए लाइव…

इस अवसर पर बताते हुए प्राधिकरण सचिव ने वहां उपस्थित जनों को 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राधिकरण द्वारा अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा कानूनी साक्षरता कैंपों का आयोजन, बाल विवाह, दहेज प्रथ, दुल्हन जलाना, महिलाओं के कानूनी सहायता, पीड़ित मुआवजा योजना आदि विषयों की जानकारी दी तथा जिला कारागार में भी महिला वार्ड में कानूनी कैंप का आयोजन किया गया।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *