राजकीय महाविद्यालय में स्व-गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

5

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया व उपप्राचार्य डॉ. सरला सहरावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन विकास बंसल ने किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान ट्रेनर दीपक ने उपस्थिति को स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने चरणबद्ध तरीके से बताया कि किस प्रकार व्यक्ति स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भर सकता है, जिससे यह प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनती है।

प्रशिक्षण प्रदान करते हुए ट्रेनर
प्रशिक्षण प्रदान करते हुए ट्रेनर

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने स्टाफ सदस्यों ने स्व-गणना के बारे में प्रश्न किए। जिस पर ट्रेनर ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं और इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्व-गणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था।