Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, मैटिस कॉलेज में हुए पांचवें यूथ फेस्टिवल में राजकीय महाविद्यालय सफीदों की टीम ने रनर अप ट्रॉफी हासिल की है। राजकीय महाविद्यालय सफीदों ने लाइट वोकल, फोक सॉन्ग जनरल, हरियाणवी गजल, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, फोक इंस्ट्रूमेंट सोलो में प्रथम, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया और हरियाणवी रागनी, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी फोक डांस सोलो (पुरुष), फोक डांस सोलो (महिला) व हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करके रनर अप ट्रॉफी को हासिल किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ तनासा हुड्डा ने छात्र और छात्राओं की इस उपलब्धि पर बहुत प्रशंसा की और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्साह से भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मेहनत के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। इस मौके पर संगीत विभागाध्यक्ष डा. अंजू रानी शर्मा, डा. रूचि भारद्वाज, अमित व दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Advertisement