यमुनानगर में बारातियों की गोलियों से दहला गांव: शादी में बुजुर्गो से लेकर युवा तक करते रहे हर्ष फायरिंग; 5 पर FIR

101
Quiz banner
Advertisement

 

 

हरियाणा के यमुनानगर का मेहरमाजरा गांव शादी समारोह के बीच गोलियों की आवाज से दहल गया। यहां बारात में आए लोगों ने एक दो नहीं बल्कि हवा में दर्जनों गोलियां दागी। युवओं से लेकर बुजुर्ग तक के हाथ में पिस्तौल-बंदूक दिखाई दी। बारातियों ने जमकर हर्ष फायरिंग की। अब बुढिया थाना पुलिस ने एक ग्रामीण की शिकायत पर 5 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

करनाल में सड़कों पर उतरा सिख समाज: सरकार द्वारा बनाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का किया विरोध, फूंका पुतला

शादी में आए बुजुर्गों के हाथ में भी बंदूक थी।

डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुढ़िया क्षेत्र में मेहर माजरा गांव में एक बारात आई थी। इसमें कुछ लोगों ने लाइसेंस हथियारों से हवाई फायर किए हैं। अभी तक पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसको लेकर एक पड़ोसी ने ही पुलिस को शिकायत दी है।

शादी में खुशी मना रहे लोग।

शादी में खुशी मना रहे लोग।

बारात में आए लोगों द्वारा जमकर हर्ष फायरिंग किए जाने का वीड़ियो भी सामने आया है। इसमें नाच गाने के साथ बाराती बिना किसी डर के गोलियां चला रहे हैं। आरोप है कि गोलियां चलाने वाले लोग नशे में धुत थे। यहां इतनी गोलियां चलाई गई कि फायरिंग से पूरा गांव ही दहल गया। गनीमत रही कि इतनी गोली चलने के बावजूद किसी को गोली नहीं लगी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के कई खोल कब्जे में लिए। छानबीन जारी है।

करनाल में सड़कों पर उतरा सिख समाज: सरकार द्वारा बनाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का किया विरोध, फूंका पुतला

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement