महेंद्रगढ़ नीमा मेडिकल एसोसिएशन की नवनियुक्त महिला विंग की प्रधान डॉक्टर रेखा को सम्मानित करते हुए।
हरियाणा में महेंद्रगढ़ के निजी होटल में नीमा मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की मीटिंग हुई। जिसमें नीमा हरियाणा के प्रधान डॉ विश्वजीत सिंह फोगाट, उप प्रधान डॉ अशोक यादव व नीमा हरियाणा की महिला विंग की प्रधान डॉ अंजू फोगाट एवं डिवीजनल सचिव डॉक्टर दिनेश वर्मा मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ के सभी लाइफटाइम मेंबर को बधाई दी गई। वहीं, नीमा के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें डॉ तरुण यादव को प्रधान, डॉ नरेश यादव को सचिव, डॉ प्रवीण मित्तल को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर श्री भगवान उप प्रधान तथा डॉ अभिषेक शर्मा को सह सचिव बनने पर बधाई दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद नीमा मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य।
इसके साथ ही नीमा महिला विंग का गठन किया गया। जिसमें डॉ रेखा यादव को प्रधान, डॉ नीतू शर्मा को सचिव, डॉ ज्योति यादव को उपप्रधान तथा डॉ पुष्पा को सह सचिव बनाया गया। इसके साथ ही डॉक्टर नरेश यादव को महेंद्रगढ़ नीमा की मेडिकल नेगलिजेंसी बोर्ड का सदस्य बनाया गया। सभी सदस्यों ने नीमा संगठन को और मजबूत करने की इच्छा रखी तथा संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
.
सफीदों पंचायत समिति चेयरमैन व वाईस चेयरमैन पद का चुनाव 24 दिसम्बर को






