महिला मोर्चा व सामाजिक संस्थाओं सहित सैकड़ों स्थानों पर एक साथ होगा गीता पाठ: विजयपाल सिंह

एस• के• मित्तल 
सफीदों,   गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा चलाये गए विशेष अभियान एक मिनट-एक साथ, गीता पाठ को ले नगर में महिला मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट विजयपाल सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर सभी महिलाओं द्वारा एक मिनट एक साथ गीता पाठ करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बताया कि बैठक में उपस्थित महिलाओं से विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि आगामी 23 दिसंबर को बैठक में उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ता नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को एकत्रित करके एक साथ गीता पाठ महाअभियान के तहत गीता पाठ करेंगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं का आह्वान भी किया। उन्होंने कस्बे की विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को आगामी 23 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक मिनट-एक साथ गीता पाठ अभियान से जुडऩे का आह्वान किया।
एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान पूज्य महाराज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद द्वारा पूरे देश मे चलाया गया है जिसमे करोड़ों लोगों द्वारा एक साथ 11 बजे गीता पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देशभर से सवा करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण भी करवा लिया है। सफीदों की लगभग 30 सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। गौरतलब है कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति के साथ-साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गीता जी के तीन श्लोक को गीता जयंती 23 दिसंबर को प्रात: 11 बजे बजे एक साथ करने का संकल्प लिया है। क्योंकि लगभग यही समय गीता उपदेश का समय माना गया है। इस अभियान में वे सभी शहरों में, सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं का सहयोग के लिए आह्वान कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत उन्होंने सभी संस्थाओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *